4 मोतियाबिंद के निशुल्क ऑपरेशन जिला नेत्र चिकित्सालय में हुए
आई एम खान (एसएम न्युज24 टाइम्स) बिसौली- बदायूं 8273974747
बिसौली। सीएचसी आसफपुर के माध्यम से चार ग्रामीणों के मोतियाबिंद के निशुल्क आपरेशन जिला नेत्र चिकित्सालय में हुए। रविवार को उक्त लोगों की ड्रेसिंग सीएचसी आसफपुर पर हटवाई गई। डा0 रमाकांत वार्ष्णेय ने गांव सुरैनी पापड़ी निवासी नोरत्न, भीमसैन, छत्रपाल व कैलाश की ड्रेसिंग स्वयं हटवाई। इस दौरान केन्द्र प्रभारी डा0 पंकज शर्मा, डा0 राजेश भाटी, डा0 गौरव गुप्ता, डा0 निशाकर शर्मा, डा0 इशान चौधरी, डा0 एचएल शर्मा आदि मौजूद रहे।
आई एम खान (एसएम न्युज24 टाइम्स) बिसौली- बदायूं 8273974747

