पुलिस प्रशासन की लापरवाही के कारण कस्बा बिनावर में बिलहैत रोड नई सड़क पर,अतिक्रमण
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24टाइम्स) सहसवान - बदायूं 9719216984
बिनावर: जनपद बदायूं के थाना कस्बा बिनावर क्षेत्र में आए दिन पुलिस प्रशासन की लापरवाही के कारण कस्बा बिनावर में बिलहैत रोड नई सड़क पर आए दिन डग्गामार टेंपो चालकों का कस्बा बिनावर मे शमशान भूमि के गेट के आगे अतिक्रमण लगा रहता है, जिससे कस्बा बिनावर में अतिक्रमण जाम को लेकर काफी आक्रोश है, आम जनता को निकलने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है और टेंपो चालकों से आए दिन जाम को लेकर तू-तू, मे-मे होती रहती है! इस संबंध में जब बिनावर थाना प्रभारी अजब सिंह से जानकारी ली तो उनका कहना है कि, कस्बा बिनावर में कोई टेंपो स्टैंड नहीं है, लेकिन सरकार नहीं चाहती है कि कस्बा बिनावर में टेंपो स्टैंड होना चाहिए! जिस कारण डग्गामार टेंपो चालकों के हौसले बुलंद हैं और आए दिन रोड पर जाम लगाते रहते हैं! इस संबंध में कुछ कस्बा बिनावर के दुकानदारों का कहना है इन डग्गामार टैंपू वाहनों के कारण उनके ग्राहकों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है और थाना बिनावर पुलिस इन डग्गामार वाहनों के खिलाफ कोई कार्रवाई करने में कदम उठाती नजर नहीं आ रही है, जिस कारण डग्गामार टेंपो चालकों के हौसले बुलंददिया छु रहे हैं! सोचने की बात यह है कि थाना बिनावर प्रभारी का कहना है कि सरकार नहीं चाहती है कस्बे में टेंपो स्टैंड होना चाहिए, सोचने की बात यह है कि योगी सरकार जब नहीं चाहती है कस्बे में टेंपो स्टैंड होना चाहिए तो फिर यह टेंपो चालक कस्बे में अतिक्रमण क्यों लगा रहे हैं! इस संबंध में बदायूं सीओ सिटी आलोक मिश्रा जी का कहना है कि कस्बा बिनावर में खाली खाली जगह देखकर टेंपो स्टैंड बनवाया जाएगा!मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24टाइम्स) सहसवान – बदायूं 9719216984

