मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कसा शिवपाल पर तंज, “चाचा” की स्थिति पेंडुलम जैसी

प्रियंका श्रीवास्तव यूनिट हेड उत्तर प्रदेश लखनऊ(एसएम न्युज24टाइम्स) सुपर फास्ट मिडिया 9454519986

उत्तर प्रदेश लखनऊ नेताजी मुलायम सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मैनपुरी में लोकसभा उपचुनाव 2022 के लिए जनसभा में संबोधन शुरू किया। उन्होंने महात्मा वेद व्यास, महात्मा विदुर या महात्मा श्रृंगी आदि सभी महात्माओं का नमन करते हुए कहा कि नेताजी ने 2019 में संसद में कहा था कि 2019 के बाद जो भी चुनाव होंगे तो उन्होंने कह दिया था कि आएगी तो भाजपा ही। ये उनके आशीर्वाद का ही परिणाम था कि आजमगढ़ और रामपुर में भाजपा प्रत्याशी विजयी हुए थे। एक बार फिर नेताजी का सपना साकार होने जा रहा है कि जीतेगी तो भाजपा ही,करहल के नृसिंह इंटर कॉलेज में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इतिहास अवसर सबको देता हैं, लेकिन कुछ ही लोग इतिहास बना पाते हैं। मैनपुरी के लोगों के सामने यही अवसर है, चूकना नहीं। सैफई के लोगों ने मैनपुरी के लोगों के सामने पहचान का संकट खड़ा किया। रोजगार , योजनाओं का लाभ छीना।कुछ लोग खुद को समाजवादी कहते हैं, परंतु सब कुछ परिवार के लिए करते हैं। हर पद पर परिवार का व्यक्ति।2014 में मोदी जी ने सबका साथ सबका विकास का मंत्र दिया। यही मंत्र परिवर्तन ला रहा है। इमोशनल रूप से मैनपुरी को फिर बहकाने आ रहे हैं। सपा सरकार चार− चार बार थी। इनके लोगों के बड़े बड़े मकान बन गए लेकिन मैनपुरी के लोगों को जमीन तक नहीं मिली। राशन माफिया हड़प जाते थे। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने के बाद हर गरीब को आवास की सुविधा मिल रही है। प्रदेश में 45 लाख गरीबों को आवास उपलब्ध कराया है। दस लाख तैयार हैं। प्रदेश के हर नागरिक पर सिर ढंकने केलिए आवास होगा, हर घर में शाैचालय होगा, हर गरीब को राशन भी मिलेगा और बिना भेदभाव के रोजगार मिलेगा। महाभारत के रिश्ते नौकरी, चाचा भतीजे नौकरी निकलते ही वसूली के लिए निकल पड़ते थे। शाेषण होता था नौजवानों का और बदनाम मैनपुरी इटावा बदनाम होता था। जो गरीबों की संपत्ति पर कब्जा करेगा, उनकी संपत्ति जब्त करके उसी से गरीबों के लिए आवास बनेगा। जिसने हड़पी होगी उसे ब्याज सहित चुकता करना होगा। सीएम बोले चाचा शिवपाल यादव की स्थिति पेंडुलम जैसी हो चुकी है। मंच पर कुर्सी तक नहीं मिलती।

प्रियंका श्रीवास्तव यूनिट हेड उत्तर प्रदेश लखनऊ(एसएम न्युज24टाइम्स) सुपर फास्ट मिडिया 9454519986

Don`t copy text!