सचिन शंकर बने ग्राम रोजगार सेवक संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

बाराबंकी। ब्लाक रामनगर के सभागार में बुधवार को ग्राम रोजगार सेवक संगठन का चुनाव जिला अध्यक्ष आकाश त्रिपाठी की अध्यक्षता में कराया गया। विकासखंड रामनगर में कार्यरत 48 ग्राम रोजगार सेवकों में से 30 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।जिसमें सचिन शंकर वर्मा को 20 मत और मोहम्मद अतीक को मात्र 10 मत मिले। सचिन शंकर वर्मा को जिलाध्यक्ष आकाश त्रिपाठी ने 10 मतों से विजयी घोषित किया। खंड विकास अधिकारी अमित त्रिपाठी ने निर्वाचित सदस्यों को माला व बुके देकर बधाई दी। बुधवार ब्लाक रामनगर सभागार में बैठक कर अध्यक्ष पद का चुनाव हुआ शेष पदों पर अमित कुमार उपाध्याय, सुशील तिवारी महामंत्री, संदीप वर्मा कोषाध्यक्ष, अमिता वर्मा संगठन मंत्री सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया। ग्राम रोजगार सेवकों के चुनाव में मुख्य रूप से जिला सचिव दीपक सिंह, गीता वर्मा, बीना वर्मा, अनीता मिश्रा, सरिता सिंह, गायत्री श्रीवास्तव, सुधाकर चतुर्वेदी, विकास वर्मा, यादव, अनूप कुमार, देवेंद्र वर्मा, शेषनारायण, कमलेश कुमार, अंबिका प्रसाद, मनोज यादव, राकेश वर्मा सहित शामिल रहे।   सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

Don`t copy text!