नगर निकाय को भ्रष्टाचार मुक्त बनाएंगी आप: धर्मवीर
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211
फतेहपुर, बाराबंकी। नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर प्रदेश भर में आम आदमी पार्टी लगातार कार्यकर्ता सम्मेलन कर रही है। बुधवार दशरथपुर नगर पंचायत निकाय कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए। जिलाध्यक्ष धर्मवीर सिंह ने आम आदमी पार्टी को वोट देने की अपील की। सम्मेलन में धर्मवीर सिंह ने कहा कि जनता निकाय चुनाव में परिवर्तन चाहती है। नगर निगम, नगर पालिका व नगर पंचायत में चरम सीमा पर भ्रष्टाचार हुआ है। लोग खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। भाजपा के भ्रष्टाचार की पोल जनता के सामने खुल चुकी है। शहर में साफ सफाई की कोई व्यवस्था नहीं है। स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी हुई है। आवारा पशु सड़कों पर घूम रहे हैं। भाजपा की सरकार में विकास की जगह सिर्फ भ्रष्टाचार किया है। उन्होंने जनता से अपील की है कि भ्रष्टाचार मुक्त नगर निकाय और काम के लिए एक मौका आम आदमी पार्टी को दें। सिंह ने कहा की जाति धर्म मंदिर मस्जिद राजनीति में लोगों का भला नहीं होने वाला है। लोग महंगाई से परेशान हैं। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। किसानों को उचित मूल्य दाम नहीं मिल रहा है। जिलाध्यक्ष धर्मवीर सिंह ने कहा कि निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी हर सीट पर मजबूती से चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि नगर निगम नगर पालिका और नगर पंचायतों की लापरवाही के चलते आज जगह-जगह गंदगी का जमावड़ा है। इस कार्यक्रम में जिला महासचिव जुगराज सिंह, आलोक रंजन, पंकज वर्मा, उमाकांत वर्मा, सूरज सिंह, आकाश वर्मा, विनय यादव, रंजीत कुमार आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

