ट्रैक्टर ट्राली के गुजरने से नाले की पुलिया नाले में समाई!
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984
बदायूं। बिनावर विकास खंड सालारपुर के कस्बा बिनावर में विलहैत रोड पर श्मशान भूमि के बराबर में जल्द में ही नाले का निर्माण हुआ था! जिसमें एक ट्रैक्टर ट्राली के गुजरने से नाले की पुलिया नाले में समाई! इस दौरान बिनावर कस्बा के कुछ ग्रामीण का कहना है कि ठेकेदार एवं सचिव की मिलीभगत के चलते नाले में घटिया सामग्री का उपयोग किया गया था, जिसमें सरिया कम मात्रा में डाली गई थी! जिस कारण नाले की पटिया नाले में समा गई! इस संबंध में ग्रामीणों का कहना है कि जब नाले की पटिया बन रही थी तब उनसे अधिक मात्रा में सरिया डालने को लेकर विरोध भी हुआ था! तब उन्होंने कस्बा वासियों की एक ना सुनी और नतीजा सामने है! अब देखना यह है कि प्रशासन द्वारा क्या होती है ठेकेदार व सचिव के खिलाफ आगे की कारवाही! नाले की पुलिया टूटने पर कस्बा मे तरह-तरह की चर्चाएं चल रही है।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

