सीओ ने जरूरतमंदों को घर घर जाकर बांटे कंबल।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

सहसवान। पुलिस क्षेत्राधिकारी चंद्रपाल सिंह ने जरूरतमंद लोगों को चिन्हित कर घर घर जाकर कंबलों का वितरण किया। सीओ ने भ्रमण कर जरूरतमंदों को पहले चिन्हित किया। इसके बाद उन्होंने कंबल खरीद कर उनके घर पहुंच कर प्रदान किए। इससे गलन भरी सर्दी में लोगों ने काफी राहत महसूस की और उनका आभार व्यक्त किया। नगर में पुलिस क्षेत्राधिकारी के इस कार्य की भी लोगों ने प्रशंसा की। सीओ ने अन्य जिम्मेदार और सक्षम लोगों से भी जरुरतमंद लोगों की मदद करने की अपील की।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!