जिलाधिकारी ने असहाय गरीब लोगों को वितरित किए कंबल

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं ??????????

बदायूँ। जिलाधिकारी मनोज कुमार ने नगर मजिस्ट्रेट बृजेश कुमार सिंह, जिला राजस्व अधिकारी महिपाल सिंह, उप जिलाधिकारी सुखलाल प्रसाद वर्मा के साथ देर रात शहर में घूमकर रोडवेज बस स्टैंड रैन बसेरा एवं बिहार बस्ती में असहाय गरीब वृद्धजनों व लोगों में कम्बल वितरित किए।
जिलाधिकारी कहा कि ठंड के दृष्टिगत जनपद में विभिन्न चौराहों व महत्वपूर्ण स्थलों पर अलाव की भी व्यवस्था की गई है। जनपद के अन्य तहसीलों में भी वृद्धजनों, गरीबों व असहाय लोगों को कंबल का वितरण कर उनकी सेवा किया जा रही है। उन्होने नगर पालिका द्वारा विभिन्न स्थानों पर जल रहे अलाव का निरीक्षण भी किया। अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिए की ठंड को देखते हुए और अलाव की व्यवस्था चलती रहे। डीएम ने कंबल वितरण के दौरान ने कहा कि पीड़ित, असहायों की सेवा होती रहे और गरीब लोंगो को किसी प्रकार की समस्या नही होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अत्यधिक ठंड से उत्पन्न होने वाली समस्याओं के गत निराश्रित एवं असहाय तथा कमजोर वर्ग के असुरक्षित व्यक्तियों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से कंबलों का वितरण कराया जा रहा है। इस अवसर पर नायब तहसीलदार आशीष कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं ??????????

Don`t copy text!