सरकार गरीबों की मदद करने में पूरी तरह फेल: सुरेश यादव सदर विधायक ने ग्राम धरसनिया मंे जरूरतमंदों को बांटे कंबल
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270
बाराबंकी। सदर विधानसभा के विकास खण्ड बंकी के ग्राम धरसनिया मे कंबल वितरण कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव रहे। कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन प्रधान विनोद यादव ने किया। इस मौके पर सदर विधायक सुरेश यादव ने कहा कि 60 वर्ष पहले हमारे देश मे बहुत गरीबी थी। लोग इतने गरीब थे कि आग जलाने के लिए एक दूसरे के यहां से आग मांगकर चूल्हा जलाया करते थे। इतनी गरीबी थी और बहुत सी सरकार आयी और बदलवा हुआ लोग तरक्की की राह पर आगे बढे और हमारे देश मे छात्र नौजवान किसान दलित खुशहाल की जिन्दगी जी रहे थे फिर 2014 बीजेपी सरकार आयी। फिर वही पुराने दौर मे पहुंचा दिया। हमें संकल्प लेना होगा कि हम जाति धर्म की बात ना करके सब लोग एक साथ मिलकर 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा सरकार को हटाएंगे। विधायक ने कहा कि जरूरतमंद गरीबों की सहायता करना सबके नसीब में नहीं होता। यह काम बड़ी सोच वाला व्यक्ति ही कर सकता है। जिसकी सोच बड़ी होगी। जो समाज में रहने वाले गरीब, मजलूम और जरूरतमंदों की पीड़ा को समझता होगा। वही ऐसे आयोजन और कार्य कर सकता है। आज के इस दौर में सरकार गरीबों की मदद करने में पूरी तरह फेल है। उस वक्त हम समाजवादियों का कर्तव्य बनता है कि सपा मुखिया अखिलेश यादव द्वारा कहे हुए वचनों को निभाए और हर गरीब मजलूम जरूरतमंद की अपनी सामर्थ्य के हिसाब से सहायता करे। इस अवसर पर रामेश्वर प्रसाद पांडे, प्रदेश सचिव हुमायूं नईम खान, जिला कोषाध्यक्ष प्रीतम सिंह वर्मा, जिला उपाध्यक्ष कामता यादव, प्रधान कुरौली नीलू वर्मा, रमेश चंद गुड्डू, विनय यादव, भूपेंद्र वर्मा, राकेश विश्वकर्मा, एमपी निगम, राम लखन, दीपक गुप्ता, सुरेंद्र यादव, संदीप प्रजापति, देशराज, जय किशन यादव, पूनम यादव, सरोज यादव, मोहम्मद शरीफ, सुशील यादव, रंजीत यादव, शिवा यादव, हरिकरन आदि लोग उपस्थित रहे। सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

