शिक्षकों ने राज्यमंत्री सतीश शर्मा को सौंपा ज्ञापन पुरानी पेंशन बहाली सहित कई मुद्दों पर राष्ट्रपति व पीएम को लिखा पत्र
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211
बाराबंकी। अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में पुरानी पेंशन बहाली समेत चार सूत्रीय मांगों को लेकर उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों द्वारा जिलाध्यक्ष डॉ० राकेश सिंह के नेतृत्व में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन खाद्य रसद एवं नागरिक आपूर्ति राज्य मंत्री सतीश शर्मा के माध्यम से प्रेषित करने हेतु ज्ञापन सौंपा गया। प्राथमिक शिक्षक संघ लगातार पुरानी पेंशन बहाली, संविदा कर्मियों का नियमतिकरण, नई शिक्षा नीति में शिक्षक विरोधी प्राविधानों को समाप्त किये जाने एवं सातवें वेतन आयोग की समस्त सिफारिश को समान रूप से लागू किये जाने हेतु विभिन्न चरणों में चरण बद्ध आंदोलन कर रहा है। ज्ञापन देने में मंत्री उमानाथ मिश्र, राजेश श्रीवास्तव, डॉ0 देवेंद्र द्विवेदी, अभिषेक सिंह, प्रमोद सिंह, डॉ0 विवेक गुप्ता, चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, अश्विनी पाण्डे, आदर्श पाण्डे, मनोज कुमार, ललित द्विवेदी आदि पदाधिकारी एवं शिक्षक उपस्थित रहे।
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

