जनचौपाल के तहत ग्रामीणों की शिकायतों का निस्तारण किया

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

बदायूं। बिसौली विकासखंड क्षेत्र के गांव साहनपुर व गदगांव में जनचौपाल के तहत ग्रामीणों की शिकायतों का निस्तारण किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों को शासन की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
गांव साहनपुर व गदगांव में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीडीओ मुनव्वर खान ने कहा कि शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए ग्रामीणों को स्वयं जागरूक रहने की महती आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इसके लिए जनप्रतिनिधियों के अलावा अधिकारी व कर्मचारियों को अतिरिक्त प्रयास करने होंगे। जनचौपाल के दौरान आई शिकायतों में सबसे अधिक विधवा, वृद्धावस्था, दिव्यांग पेंशन को लेकर थीं। बीडीओ श्री खान ने सभी शिकायतों के त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस मौके पर एडीओ समाज कल्याण राजेश कुमार, एडीओ पंचायत दिनेश बाबू, सचिव सुनील कुमार, ग्राम प्रधान साहनपुर भगवान दास, ग्राम प्रधान गदगांव कविता आदि प्रमुखता से मौजूूद रहे।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

Don`t copy text!