सभासद प्रत्याशी शालिनी वर्मा ने जरूरतमंदों को बांटे गरम कपडे़सभासद प्रत्याशी शालिनी वर्मा ने जरूरतमंदों को बांटे गरम कपडे़
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। तहसील कॉलोनी वार्ड प्रत्याशी श्रीमती शालिनी वर्मा ने पूर्व जिला सचिव मनोज कुमार वर्मा ‘मन्नू‘ व निवर्तमान राष्ट्रीय सचिव यूथ ब्रिगेड, सपा दानिश सिद्दीकी एवं वार्डवासियों के साथ मिलकर पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव का भव्य स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने निर्बल व असहाय महिलाओं, बच्चों, नवजवान और बुजुर्गों को गर्म कपड़े, कम्बल एवं गर्म टोपियों का वितरण किया। इस अवसर पर श्रीमती शालिनी ने अपने वार्ड वासियों, वरिष्ठ सपा नेताओं एवं समर्थकों के साथ-साथ उपस्थित जन समुदाय को मकर संक्रांति की बधाई देते हुए कहा कि आजकल शीत लहर के कारण निर्बल बेसहारा लोगों को अपना जीवनयापन करना मुश्किल हो रहा है। ऐसे समय में यदि हम सभी लोग मिलकर इन सभी जरूरतमंद लोगों की मदद करें तो इनके प्राणों की रक्षा की जा सकती है। इस अवसर पर मुख्य रूप से वरिष्ठ सपा नेता धनंजय शर्मा ‘डब्बू‘, रोहित कश्यप, राशिद अंसारी, आशीष सिंह ‘आर्यन‘, अनुज वर्मा, शिवम शुक्ला, अल्तमश उस्मानी, संतोष वर्मा, निहाल खान, मोहम्मद अकील, जयपाल, आलोक श्रीवास्तव, राबिया बेगम, गुंजा वर्मा, नेहा सिंह, अलका रावत, श्रीमती रेहाना, शबनम, सुनीता, विमल सिंह रावत, विजय कुमार, सलमान वारिस, आदि लोग मौजूद रहे। मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

