पत्नी के कुंडल बेचकर अपने घर जा रहे हैं एक व्यक्ति की दो युवकों ने नशा सुंघा कर उसकी जेब से रुपए चोरी कर लिए

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

बदायूं। बिसौली पत्नी के कुंडल बेचकर अपने घर जा रहे एक अज्ञात ग्रामीण की जेब से दो युवकों ने नशा सूंघाकर रुपए निकाल लिए। एम्बुलेंस उसे गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल ले गई। पुरी घटना सीसी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। नगर के व्यस्ततम बजरंग चौक पर बुधवार दोपहर में एक युवक बेहोश अवस्था में पड़ा था। आस पास के दुकानदारों ने उसे झकझोरा लेकिन होश नहीं आया। उसकी जेब देखी तो उसमें 14 हजार रुपए की एक सराफ की स्लिप रखी थी। और उस पर कुंडल भी लिखा था। लेकिन रुपए गायब थे।
दुकानदार पूरा माजरा समझ गए। एक दुकान पर लगे सीसी कैमरे को खंगाला गया तो तस्वीर साफ हो गई। कैमरे में दो युवकों द्वारा ग्रामीण को कुछ सूंघाने और जेब से रुपए निकालते हुए देखा जा सकता है। दुकानदारों ने एम्बुलेंस को फोन कर दिया। एम्बुलेंस उसे सरकारी अस्पताल ले गई, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस को कोई जानकारी नहीं है।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

Don`t copy text!