एनसीआर दिल्ली ने गाजियाबाद को हराया चौधरी आसिफ अली मेमोरियल ऑल इंडिया प्राइजमनी क्रिकेट लीग
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। केडी सिंह बाबू स्टेडियम में 16वीं चौधरी आसिफ अली मेमोरियल ऑल इंडिया प्राइजमनी क्रिकेट लीग के पूल बी के दूसरे मैच में एनसीआर दिल्ली की टीम ने ष्मैच जीत लिया। गाजियाबाद क्रिकेट एसोसिएशन के कप्तान अलिप्त गुप्ता ने टॉस जीतकर एनसीआर दिल्ली को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। एक समय दिल्ली के 35 रनो पे 4 बल्लेबाजों के पवेलियन लौट जाने से उनकी टीम संकट में फंस गयी थी। मगर यही से आज के ष्मैन ऑफ द मैचष् अनिकेत सिंह ने 65 गेंदों पर 73 रनो की शानदार बल्लेबाजी करते हुए मध्यक्रम के बल्लेबाजों घनश्याम उपाध्याय (61) व चेतन शर्मा (25) रन के साथ महत्वपूर्ण साझेदारी कर अपनी टीम को मजबूत आधार प्रदान कर दिया। दिल्ली की टीम ने 39.4 ओवर में 234 रनो का लक्ष्य रखा। गाजियाबाद की ओर से अलिप्त गुप्ता सचिन यादव ने 3-3 विकेट प्राप्त किए। बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी ष्गाजियाबाद क्रिकेट एसोसिएशनष् की टीम शरुआत से ही दबाव में दिखी।उनका पहला विकेट 12 रनो पर गिरा जब प्रारंभिक बल्लेबाज गर्वित शर्मा बगैर खाता खोले हुए आउट हो गए। वन डाउन साहिल सिंह 51 रन प्रतीक रमन 30 व कप्तान अलिप्त गुप्ता 41 रन कर संघर्ष दिखाया। मगर बड़ी पार्टनरशिप न लगने से उनकी टीम लक्ष्य से दूर रह गयी। दिल्ली ने ये मैच 37 रनो से जीतकर गाजियाबाद को टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखाया ।गाजियाबाद की टीम 197 रन बनाकर 37.4 ओवर में ही आउट हो गयी। आज एनसीआर दिल्ली के मुकाबला खेला जाएगा। पूल बी से इन दोनों टीमो का सेमीफइनल में पहुंचना भी निश्चित हो गया है। इस अवसर पर अख्तर अजीज खान, तारिक जिलानी, अफाक अली, अजय श्रीवास्तव, रवि श्रीवास्तव, जतिन चौधरी, परवेज अहमद, योगेन्द्रपाल सिंह, अंकित वर्मा आदि मौजूद रहे
।मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

