हिन्द अस्पताल में मिलेगा कैंसर रोगियों को इलाज: विधायक

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

बाराबंकी। सदर विधानसभा के विकास खण्ड बंकी ग्राम संराय अकबराबाद मे हिन्द अस्पताल मे ग्रामीण आरोग्य प्रतिक्षण केंद्र का आयोजन किया गया। जिसमे महिला माह के अवसर पर कैंसर जागरूक व जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें निःशुल्क परामर्श किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव ने कहा कि डॉ रिचा मिश्रा ने हमारे क्षेत्र में एक ऐसा शानदार इंस्टिट्यूट बनाया जिसके लिए आपको बहुत-बहुत बधाई। कैसर जैसे भयंकर बीमरी के इलाज के लिए हमारे क्षेत्र के लोगो को बाहर जाना पड़ता था आपने ऐसा शानदार काम किया इसके लिए डॉक्टर्स की पूरी टीम को बहुत-बहुत धन्यवाद। उन्होंने कहा कि समय रहते अपने परिवार को कैसर जैसे भयंकर बीमारी की जानकारी जरूर करें। नारी शक्ति को पहचानो और आगे बढ़ो। कैंसर ला इलाज नहीं है समय रहते इसकी जानकारी से जिन्दगी बच सकती है। इस अवसर पर ङा निरपाल कौर शुक्ला, ङा के.सी एन पाटनी, मेडिकल ऑफिसर ङा अंजना अग्रवाल, ङा एस.एन.एस यादव, ङा सुनील कुमार, विधानसभाध्यक्ष विनय यादव, बाबुल मिश्रा, विश्राम प्रधान, राकेश यादव आदि लोग उपस्थित हुए।नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

Don`t copy text!