अधिशासी अभियंता ने क्षेत्र की बिजली व्यवस्था में कोई व्यवधान ना आए इसके लिए टीम गठित की

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

बदायूं। बिसौली अधिशासी अभियंता रामलाल ने क्षेत्र की बिजली व्यवस्था में कोई व्यवधान न आए, इसके लिए एक टीम गठित की है। इस टीम की कमान स्वयं अधिशासी अभियंता संभाल रहे हैँ। संविदाकर्मियों के हड़ताल पर जाने के बाद अभियंता अभियंता ने शुक्रवार को 33 केबीए बिजलीघर के सभी फीडर देखे। इसके अलावा सप्लाई करने वाले ट्रांसफार्मर को जांचा परखा।
इधर संविदकर्मियों की हड़ताल के कारण नगर में होने वाले फाल्ट बहुत बहुत देर में सही हुए। मुड़िया, उघैती, पलिया, बसई आदि फीडर भी थोड़ी देर बंद रहे। कुल मिलाकर बिजली आपूर्ति में कोई खास दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ा।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

Don`t copy text!