बदायूँ : शासन के निर्देशानुसार माह के प्रथम एवं तृतीय शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया जाता है। इसी क्रम में जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आज 18 मार्च 2023 शनिवार को तहसील बिल्सी में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जन समस्याओं एवं शिकायतों को सुनेंगे। इसी क्रम में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व तहसील सहसवान में तथा अपर जिलाधिकारीप्रशासन तहसील बिसौली में जन शिकायतों को सुनेंगे। इसी क्रम में तहसील सदर एवं दातागंज में सम्बंधित उप जिलाधिकारी जन शिकायते सुनेगें।
*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं*

