जनता को न्याय दिलाना मेरी पहली प्राथमिकता : अनिल पांडेय अखिल भारतीय पुलिस सहयोग संगठन ने नवागत प्रभारी निरीक्षक का किया स्वागत

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

जैदपुर, बाराबंकी। जनपद बाराबंकी के थाना जैदपुर के नवागत कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार पांडेय का रविवार को क्षेत्रीय सामाजिक कार्यकर्ताओं व पत्रकारों द्वारा स्वागत किया गया। थाना फतेहपुर से स्थानांतरित होकर आए अनिल कुमार पांडेय ने अभी गत दिनों ही जैदपुर कोतवाली का कार्यभार संभाला था। अखिल भारतीय पुलिस सहयोग संगठन के जिलाध्यक्ष व पत्रकार आशीष सिंह ने अपने साथियों के साथ नवागत कोतवाली प्रभारी का स्वागत किया। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक ने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने व पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि अवैध क्रियाकलापों में लिप्त लोग या तो सुधर जाएं या फिर क्षेत्र छोड़कर चले जाएं अन्यथा ऐसे लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी । श्री पांडेय ने कहा कि आम जनता बिना किसी डर व झिझक के सीधे उनसे मिल सकती है शासन के मंशानुरूप पीड़ितों को न्याय दिलाना उनकी प्राथमिकता है। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता आशीष सिंह , पत्रकार अनिल कुमार, अंकित पांडेय,शुभम कनौजिया,जितेंद्र कुमार , अमरदीप , दिग्विजय सिंह व आर्टिस्ट सुमित कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे। नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

Don`t copy text!