30 अप्रैल तक चलने वाले संचारी रोग नियंत्रण एव दस्तक अभियान को लेकर सोमवार को पंचायत भवन बड़ागांव में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

मसौली बाराबंकी। एक अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलने वाले संचारी रोग नियंत्रण एव दस्तक अभियान को लेकर सोमवार को पंचायत भवन बड़ागांव में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 विनोद कुमार दोहरे ने कहा कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान को सफल बनाने में सभी का सहयोग जरूरी है। सभी को ग्राम निगरानी समिति के माध्यम से कोविड तथा संचारी रोग के विषय में निरन्तर जागरूकता स्थापित करने के साथ-साथ ग्राम स्तर पर साफ सफाई, हाथ धोना, शौचालय की सफाई तथा घर से जल निकासी हेतु जन जागरण के लिए प्रचार प्रसार कर सफल बनाना होगा।
उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एन कमाल ने कहा कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान में मलेरिया, कोरोना, छोटी माता, चेचक, हैजा, डेंगू ज्वर, सूजाक, हेपेटाइटिस ए, हेपेटाइटिस बी आदि आते है। रोगों से बचाने के लिए आशा, आंगनबाड़ी, एएनएम गांव-गांव में जागरूकता अभियान चला रही हैं। 1 से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान चलाया जायेगा, जिसमें आशा व आंगनबाड़ी घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करेंगी। प्रभारी चिकित्सक अधिकारी डॉ0 संजीव कुमार ने कहा कि रोगों से बचाव का बेहतर उपाय रोगों के प्रति सावधानी व सतर्कता बनाए रखना है। स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर दस्तक देकर संचारी रोग, दिमागी बुखार व क्षय रोगियों को चिह्नित करके उनका नाम-पता सूचीबद्ध करेगी।
इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नूर मोहम्मद, महिला उपनिरीक्षक माया यादव, एएनएम वंदना प्रजापति, पंचायत सहायक मोनिका वर्मा, रेशमा यादव, वंदना वर्मा, गायत्री यादव, अंजू रस्तोगी, विमला गौतम, विनोद कुमारी, सुनीता नाग सहित स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रही।शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

Don`t copy text!