डीएम, एसएसपी ने किया जेल का निरीक्षण
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984
बदायूँ । जिलाधिकारी मनोज कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 ओमप्रकाश सिंह ने सोमवार को जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। कारागार में बैरकों में ली गई तलाशी में कोई आपत्तिजनक वस्तु नही मिली। डीएम ने जेल अधीक्षक को दिशा निर्देश दिए कि कारागार की व्यवस्थाएं बेहतर रहे। डीएम एसएपी ने बैरकों की तलाशी ली। वहीं कारागार परिसर के अस्पताल की व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। जेल में मुलाकातियों की व्यवस्था को लेकर भी जानकारी ली। मेडिकल वार्ड में बंदियों के बारे में जानकारी ली। डीएम व एसएसपी ने जेल में साफ-सफाई बेहतर रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा, विधि व्यवस्था और बंदियों को मिलने वाली सुविधाओं से संबंधित में जानकारी ली।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

