शराब पीकर ढाबे पर हंगामा कर रहे पुलिसकर्मियों की कर्मचारियों ने की पिटाई,
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984
बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में ढाबे पर शराब पीकर हंगामा कर रहे पुलिसकर्मियों की ढाबा पर मौजूद कर्मचारियों ने पिटाई कर दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई। लेकिन जब पता चला कि पुलिसकर्मियों की ही गलती है तो वह उनको लेकर चौकी पर पहुंची। बाद में दोनों पक्षों में समझौता करा दिया। शनिवार की रात करीब साढ़े 11 बजे बिसौली रोड पर मौजूद ढाबे पर शराब के नशे में पहुंचे पुलिसकर्मियों के साथ दो अन्य व्यक्ति भी थे। उन्होंने वेटरों से खाना मांगा तो वेटरों ने कह दिया कि रात 11 बजे तक खाना मिलता है। इसके बाद ढाबा बंद कर दिया जाता है। इस बात पर वर्दी में मौजूद पुलिसकर्मी रौब झाड़ने लगे। उन्होंने वेटरों से हाथापाई की तो सभी वेटर एकजुट हो गए। इसके बाद पुलिसकर्मियों की पिटाई कर दी।
दोनों पक्षों में हुआ समझौता:- ढाबा स्वामी ने मामले की सूचना पुलिस को दी तो खेड़ा नवादा चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस की पड़ताल में पुलिसकर्मियों की गलती सामने आई तो पुलिस उनको लेकर चौकी आ गई। इसके बाद दोनों पक्षों में समझौता करा दिया। चर्चा है कि पुलिसकर्मी बरेली के आंवला में तैनात हैं। इस संबंध में एसएचओ सिविल लाइंस गौरव विश्नोई का कहना है कि कुछ लोगों से खाने को लेकर विवाद हुआ था। वह पुलिसकर्मियों के रिश्तेदार बताए गए थे। फिलहाल दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

