उर्दू विषय में एक दर्जन से अधिक मेधावियों ने पायी सफलता

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

ज़ैदपुर, बाराबंकी। सिद्धौर ब्लाक की ग्राम पंचायत रसूलपुर के प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाले के एक दर्जन से अधिक छात्र-छात्राओं ने लगातार उर्दू विषय में सफलता पाई है। प्राथमिक विद्यालय में कक्षा 5 उत्तीर्ण करने के बाद अन्य नामचीन विद्यालयों पहुंचकर कक्षा सात व 8 में प्रीति वर्मा, कोमल वर्मा ने उर्दू विषय में 93 प्रतिशत तक नंबर हासिल किए हैं। आकाश कुमार, अभय सिंह, रामअवतार, आंचल वर्मा, दिग्विजय सिंह ने उर्दू विषय में अच्छी सफलता पाई है। प्राथमिक विद्यालय में उर्दू विषय को पढ़ाने वाले सहायक अध्यापक ज़फरुल हसन ने बताया कि भाषा की धर्म से ताल्लुक नही रखती है। इसलिए प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को मैं ने कक्षा 1 से 5 तक उर्दू विषय को पढ़ाया था। और आज वह बच्चे इंटर कॉलेज में उर्दू विषय से पढ़ कर अच्छे नम्बर भी हासिल कर रहें हैं।मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

Don`t copy text!