राजनीति से हटकर गांव का समग्र विकास करें: ब्लॉक प्रमुख

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

रामनगर, बाराबंकी। क्षेत्र पंचायत की बैठक को संबोधित करते हुए ब्लॉक प्रमुख संजय तिवारी ने कहा सभी प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य वोट की राजनीति से अलग हटकर गांव का समग्र विकास कराकर एक नया कीर्तिमान स्थापित करे। आप सभी के मान सम्मान में कोई कमी नहीं होगी। अधिकारी कर्मचारी ग्राम प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल स्थापित कर विकास कार्य कराये। सदस्यों को संबोधित करते हुए ब्लाक प्रमुख ने आगे कहा कि मनमानी व लापरवाही न करें वरना कार्यवाही होगी। कोई समस्या हो तो बेशक बताएं उसका त्वरित निदान किया जाएगा। प्रदेश व केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी जन कल्याणकारी योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ पात्र लोगों को मिले। प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष रामकुमार मिश्र ने गरीब लोगों के राशन कार्ड न बनाए जाने एवं तमाम गांव में आंगनवाड़ी केंद्रों के निर्माण न होने का मामला उठाते हुए कहा कि यदि इन समस्याओं का निराकरण नहीं हुआ तो सड़कों पर उतर कर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। सदस्य जिला पंचायत प्रतिनिधि ललित वर्मा पप्पू ने मनरेगा द्वारा कराए गए कार्यों का भुगतान डोंगल से किए जाने का मामला उठाते हुए कहा कि ग्राम विकास अधिकारी डोंगल अपने पास रख कर मनमानी करते हैं। जबकि डोंगल प्रधान के पास होना चाहिए। कुछ प्रधानों ने सफाई कर्मी की तैनाती न होने तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा गांव में 10 हजार रुपए न दिए जाने की बात कही। बीडीओ अमित कुमार त्रिपाठी ने अध्यक्ष की अनुमति से पूर्व बैठक में हुई कार्यवाही की पुष्टि करते हुए कहा कि वित्तीय वर्ष 2022- 23 में पंचम वित्त से लगभग 51 लाख रुपए तथा 12 वे वित्त से 52 लाख रुपए के कार्य कराए गए। अवशेष 79 लाख 99 हजार 107 रुपए से होने वाले कार्य चल रहे हैं। मौजूदा समय में एक करोड़ 55 लाख 36 हजार रुपए से विकास कार्य किए जा रहे हैं। 8 न्याय पंचायतों में से 7 न्याय पंचायतों में गोआश्रय स्थलों का निर्माण कार्य लगभग पूर्ण हो गया है। ब्लॉक क्षेत्र में 33 पंचायत भवन सक्रिय हैं 76 में से 69 सामुदायिक शौचालयों पर केयरटेकर कार्य कर रहे हैं। सीएम आवास योजना में 98 के सापेक्ष 46 आवास पूर्ण हो चुके हैं। पीएम आवास योजना में 1318 आवासों के सापेक्ष 61 आवास पूर्ण हैं। शेष निर्माणाधीन है।लाभार्थी अपने आवास शीघ्र पूर्ण कराकर उनका रंग रोगन कराएं तथा योजना का पत्थर भी लगवाए। विकास कार्यों में यूपी में जनपद का प्रथम स्थान तथा जनपद में ब्लॉक का प्रथम स्थान होने पर ग्राम प्रधानों ग्राम विकास अधिकारियों तथा कर्मचारियों की जमकर तारीफ भी की। इसके अलावा पूर्ति निरीक्षक सुनील कुमार पशु चिकित्सा अधिकारी विनोद कुमार सचान जेई आर ई एस प्रमोद कुमार गौतम सहित तमाम विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों की योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।   नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

Don`t copy text!