जैदपुर, बाराबंकी। स्थानीय कस्बे के मोहल्ला मुताफरिक आबादी में रमजान उल-मुबारक के महीने के 18 वें रमजान को रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। पप्पू फनीर्चर के आवास पर आयोजित रोजा इफ्तार पार्टी में सैंकड़ों की संख्या में रोजेदार शामिल हुए। इफ्तार के बाद मुल्क में अमन-चौन के लिए दुआएं मांगी गईं। इफ्तार पार्टी के आयोजक इम्तियाज खान व एखलाक खान ने आमंत्रित लोगों का खैरमकदम करते हुए कहा कि रोजा इफ्तार पार्टी के आयोजन से आपसी प्रेम व सौहार्द को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने कहा कि ईद के पहले अपने पड़ोसियों व गरीबों से मिलकर उनकी मदद करनी चाहिए। ताकि उनकी ईद भी अच्छी तरह से हो पाए। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन रियाज अहमद, अजमत उल्लाह बाबा, इमरान अंसारी, सालिम नेता, परवेज खान, निजामुद्दीन शाह, शादाब आरा मशीन, आमिर खान, आतिफ खान, शानू, सलमान मालिक, शादाब आदि सैकड़ों की संख्या में रोजेदार मौजूद थे।
चांद बाबू जैदपुर संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स 7398846065

