इफ्तार पार्टी में अमन व शांति के लिए रोजेदारों ने मांगी दुआ

बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

बाराबंकी। समाजसेवी उर्फी किदवई व हिन्दी उर्दू ज़बान को अंतरराष्ट्रीय मंच पर साझा करने वाली अंदाज ए बयां और संस्था की संयोजक शाजिया किदवाई द्वारा रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के साथ देश की नामचीन हस्तियां शामिल हुई। दुबई से हर साल माह ए रमजान में पति पत्नी के द्वारा समय निकालकर अपने पुस्तैनी घर आकर रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन करते हैं। दुबई में दशकों से रह रहे उर्फी किदवई का बड़ा कारोबार है तो पत्नी शाजिया किदवई अंतरराष्ट्रीय मंच अंदाज ए बयां की चौयरमैन हैं। दवाई में रहने के बाद भी पति पत्नी अपने मुल्क हिंदुस्तान की खूबियों को भूल नही पाते हैं। मसौली ब्लाक की ग्राम पंचायत भंयारा में उर्फी किदवई के पुश्तैनी मकान पर रोजा इफ्तार पार्टी के आयोजन में जिले के साथ देश के नामचीन करीबी शामिल हुए। जिसमें सपा विधायक हाजी फरीद महफूज़ किदवई, सोकोई हवाई जहाज कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट फैजी मोहसिनी, फव्वाद किदवई, अलीम किदवई, यासिर अराफात किदवई, मोहम्मद सईद, उसामा, जम्मी अल्वी, जफर किदवई, एहसान किदवई, अली उबैद शाजी, फारुख, पत्रकार नैला किदवई, तारिक किदवई सहित आसपास के सैकड़ों लोग रोजा इफ्तार पार्टी में शामिल हुए। रोज़ा इफ्तार पार्टी के बाद मुल्क की अमन चौन और सलामती के लिए दुआ भी की गई। उर्फी किदवई फैमिली की तरफ से गरीबों के मदद के साथ बच्चों की पढ़ाई और इलाज के लिए भी काफी मदद करते हैं।  बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

 

 

Don`t copy text!