पत्नी ने कराया शराबी पति के खिलाफ केस दर्ज
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। थाना जहांगीराबाद क्षेत्र निवासी विवाहिता ने अपने शराबी पति पर शराब पीकर मारने पीटने का आरोप लगाते हुए जहांगीराबाद थाने ने मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि पति उसे जान से मारने की धमकी देता है। जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के महुआमऊ गांव निवासी महिमा वर्मा पत्नी गजेंद्र सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि आए दिन उसका पति गजेंद्र सिंह शराब पीकर घर आता है और उसे मारता पीटता है। तीन बच्चे हैं उनकी भी देखरेख नहीं करता। सोमवार को सुबह सात बजे मुझे लात घूसों व लाठी से पीटा। िजिससे विवाहिता के सिर में चोट आयी है। थानाध्यक्ष विनोद यादव ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

