पत्नी के घर वापस न आने पर पति ने किया आत्मदाह का प्रयास

बाराबंकी। मायके गई पत्नी को विदा कराने पहुंचे पति को जब पत्नी ने साथ जाने से मना किया तो पति ने खिन्न होकर अपने ऊपर डीजल छिड़ककर आग लगा ली। रामनगर थाना क्षेत्र के बुढ़वल निवासी मोहम्मद वाहिद उर्फ़ तारा सोमवार की रात देवा थाना क्षेत्र के सिपहिया में अपने ससुराल रहमान के घर अपने पत्नी को बिदा कराने के लिए आया था। लेकिन पत्नी ने साथ जाने से मना कर दिया। जिससे व्यथित होकर उसने अपने ऊपर डीजल छिड़ककर आग लगा ली जिसे आनन फानन में इलाज के लिए सीएससी देवा ले जाया गया जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बाराबंकी रेफर किया है। इंस्पेक्टर देवा पंकज कुमार सिंह ने बताया उसके भाई शाहिद अहमद को भी सूचना दे दी गई है।

Don`t copy text!