हाईस्कूल की परीक्षा में 91 प्रतिशत अंक हासिल कर अपने परिवार के साथ साथ क्षेत्र का भी रोशन किया

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

मसौली बाराबंकी। सिरौलीगौसपुर फायर स्टेशन के आवासीय परिसर में रहने वाली तान्या ने उत्तर प्रदेश बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा में 91 प्रतिशत अंक हासिल कर अपने परिवार के साथ साथ क्षेत्र का भी रोशन किया है ।
आपको बता दे कि , तान्या ने सुंदरलाल इंटर कालेज सैदन पुर औरेला जनपद बाराबंकी से हाईस्कूल परीक्षा उतीर्ण की है। अपने माता – पिता व गुरुजनों के आशीर्वाद से उन्होंने 2023 की उ०प्र० बोर्ड परीक्षा में यह उपलब्धि हासिल की है ।और आगे चलकर IAS अधिकारी बनना चाहती है , इनके पिता राम सनेही सरोज जोकि फायर स्टेशन में फायर सर्विस चालक है और माता कुसुम लता एक कुशल ग्रहणी है ।
वही, समाज सेवी पत्रकार जितेंद्र कुमार , डॉ० आर सी चंद्रा व स्वास्थ्य कर्मी शारदा देवी द्वारा फूल माला पहना कर और मुँह मीठा कराकर इस बुलन्दी को प्राप्त करने के लिए तान्या को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

 

Don`t copy text!