इंडिया एक्शन न्यूज़ की तरफ से सभी पत्रकारों की महत्वपूर्ण बैठक…

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

मसौली बाराबंकी । तहसील रामनगर में आज इंडिया एक्शन न्यूज़ की तरफ से सभी पत्रकारों की महत्वपूर्ण बैठक की गई,जिसमें पत्रकारों को बारीकियां बताई गईं और सही तरीके से काम करने के लिए भी बताया गया।जिला क्राइम संवाददाता शुभकरन गौतम ने कहा कि हमारी लेखनी में दम होना चाहिए न कि हम दिखावटी पत्रकार बनें।जब आपकी लेखनी में दम होगी तो आपको कोई पिछाड़ नही सकता है।हमको निडरता के साथ पत्रकारिता करना है।आगे उन्होंने अपने जूनियर पत्रकारों से सवाल जवाब भी किया।आज इस मौके पर वरिष्ठ संवाददाता राम कैलाश को ब्यूरो चीफ बाराबंकी बनाया गया।इस अवसर पर संस्थापक सत्यदेव त्रिपाठी, प्रधान संपादक दुर्वेश तिवारी,गनेशपुर संवाददाता उमेश चन्द्र ,सिरौलीगौसपुर संवाददाता तहसील संवाददाता जगजीवन राम,सूरतगंज ब्लॉक संवाददाता दुर्वेश कुमार,जहांगीराबाद संवाददाता मो0 कासिम,सआदतगंज संवाददाता मुशीर,हैदरगढ़ संवाददाता ओम कुमारी, समाजसेवी राम शंकर के साथ कई पत्रकार मौजूद रहे।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

Don`t copy text!