पुलिस ने किया मतदान केन्द्रों का निरीक्षण व्यवस्थाओं का लिया जायजा।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
सहसवान । नगर पालिका चुनाव को लेकर पुलिस ने मतदान केंद्रों व बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने शांति पूर्ण मतदान के लिए मोहल्लेवासियों को जागरुक किया और चुनाव संबंधी समस्याएं भी सुनीं। पुलिस चौकी प्रभारी लवगिरी ने कहा कि चुनाव में यदि कोई गड़बड़ी करने का प्रयास करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पालिका चुनाव को लेकर पुलिस ने मो0 शहवाजपुर, अकबराबाद ,नयागंज सहित पाँच मतदान केंद्रों व बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने शांति पूर्ण मतदान के लिए महल्लेवासीओ को जागरुक किया और चुनाव संबंधी समस्याएं भी सुनीं। उन्होंने कहा कि चुनाव में यदि कोई गड़बड़ी करने का प्रयास करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। शनिवार को पुलिस चौकी शहवाजपुर के प्रभारी लवगिरी ने पुलिसकर्मियों के साथ अपने क्षेत्र मे लगने वाले करीब आधा दर्जन मतदान केंद्रों व बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चुनाव के लिए मतदान केंद्रों पर की गई व्यवस्थाएं देखीं। उपस्थित लोगों से उनकी समस्याएं सुनी। साथ ही बिना डर व दबाव के मतदान करने का आह्वान किया। कहा कि यदि कोई व्यक्ति डराता, धमकाता या चुनाव में गड़बड़ी करता पाया जाए तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा और आरोपित पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कोतवाल कोतवाल विशाल प्रताप सिंह ने बताया कि शांतिभंग करने वालों के खिलाफ पुलिस प्रशासन सतर्कता बरत रहा है। शांति व्यवस्था बनाए बनाए रखने के लिए पुलिस कठोर कठोर कदम उठाएगी सभी से अपील की कि शांति पूर्ण मतदान करें अफवाहों पर ध्यान न दें । इसी के साथ ही मतदान केंद्रों बूथों पर रैंप, शौचालय, पेयजल व विद्युतीकरण की व्यवस्था का हाल जाना। इस मौके पर विक्की ,कां0 ओमवीर फोजी, गोरव शर्मा ,निशांत सहित महिला पुलिस कर्मी मौजूद रहे ।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

