रोटरी क्लब द्वारा जनपद की चार सीएचसी को 4 बेबी वार्मर दानस्वरूप भेंट किए गए
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984
बदायूं। बिसौली रोटरी क्लब द्वारा जनपद की चार सीएचसी को 4 बेबी वार्मर दानस्वरूप भेंट किए गए। दिनेश मधु रोटरी आई हास्पिटल पर आयोजित सादा समारोह में उक्त बेबी वार्मर क्लब के अध्यक्ष विजय कुमार अग्रवाल ने सीएमओ डा. प्रदीप वार्ष्णेय को भेंट किए। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. प्रदीप कुमार वार्ष्णेय ने कहा कि रोटरी क्लब सदैव समाजसेवा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाता रहा है। उन्होंने क्लब के कार्यों में स्वास्थ्य विभाग द्वारा हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। यहां बता दें कि रोटरी क्लब ने बेबी वार्मर सीएचसी बिसौली, आसफपुर, रुदायन व दहगंवा स्वास्थ्य केंद्र को दान किए हैं। अध्यक्ष विजय कुमार अग्रवाल ने कहा कि क्लब आगे भी समाजसेवा के कार्य करता रहेगा। मंच संचालन सचिव अरविंद अग्रवाल ने किया। इस मौके पर रवि प्रकाश अग्रवाल, अरविंद अग्रवाल, विपिन कुमार, रितु अग्रवाल, आलोक गर्ग, विनीत अग्रवाल, नमिता गर्ग, डा.रमाकांत वार्ष्णेय, डा.अनुज कुमार आदि मौजूद रहे।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

