बांसा शरीफ स्थित हजरत सैय्यद अब्दुर्रज्जाक शाह रह0 की मजार शरीफ पर चल रहे आठ दिवसीय सालाना मेले का समापन
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705
मसौली बाराबंकी। कस्बा बांसा शरीफ स्थित हजरत सैय्यद अब्दुर्रज्जाक शाह रह0 की मजार शरीफ पर चल रहे आठ दिवसीय सालाना मेले का समापन क्षेत्रीय विधायक गौरव रावत एव सपा जिलाध्यक्ष हाफ़िज आयाज अहमद की चादरपोशी के साथ किया गया। इस दौरान मेला कमेटी के पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया ।
सपा विधायक गौरव रावत एव सपा जिलाध्यक्ष हाफ़िज आयाज अहमद ने चादरपोशी करते हुए देश मे अमन चैन एव भाईचारे की दुआ मांगी सपा विधायक ने कहा कि सूफी संतों की दुआओं की बदौलत ही आज संसार चल रहा है जो आपसी एकता एवं मेल मिलाप के प्रतीक है। मेलों का आयोजन हमारे देश की परंपरा है, मेलों में सभी लोग एक स्थान पर इकट्ठा होकर आपस में मिलते हैं तथा अपने सुख-दुख को आपस में बांटते जिससे आपसी प्रेम बढ़ता है हम सबके जीवन में मेलों का बहुत बड़ा महत्व है।
सपा जिला अध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद ने कहा कि मेला कमेटी के सभी पदाधिकारी बधाई के पात्र हैं इस बड़े मेले मे सभी लोगों ने अपने अपने दायित्वों का बहुत खूबसूरती से निर्वहन किया है आगे भी सभी लोग इसी तरह ऐसे आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते रहेंगे । इससे पूर्व मेला कमेटी के अध्यक्ष रिजवान संजय की अगुवायी मे विधायक एव जिलाध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया गया । इस मौक़े पर मेला कमेटी उपाध्यक्ष कामिल अली, मोहम्मद नाजिम, राजू खादिम,फाजिल अली खादिम, मोहम्मद अखलाक अंसारी,मोहम्मद मेराज अंसारी,मोहम्मद नियाज खादिम, मुन्ना खादिम, मेराज उद्दीन अंसारी, डॉ0 सुरेश यादव, लल्ला यादव समेत आदि लोग उपस्थित रहे ।शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

