जनता का आशीर्वाद मिला तो एक बार फिर से विकास की गंगा बहेगी: हाजी नूरुद्दीन
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
सहसवान। नगर पालिका अध्यक्ष पद के निर्दलीय प्रत्याशी हाजी नूरुद्दीन पूर्व में भी नगर पालिका अध्यक्ष पद का कार्यभार संभाल चुके हैं। बता दें उनके कार्यकाल में तमाम ऐसी योजनाएं लागू हुई जिसमें हर वर्ग के लोगों को लाभ मिला नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार हाजी नूरुद्दीन ने कहा नगर की जनता मेरे चेयरमैन कार्यकाल के दौरान किए गए विकास कार्यों को ध्यान में रखकर वोट करें। हाजी नूरुद्दीन ने कहा मैंने सहसवान में रहकर कभी जात पात की राजनीति नहीं की मेरा हमेशा लक्ष रहा सहसवान वासियों को एवं सहसवान को तरक्की की ओर ले जाना अगर जनता का प्यार मेरे साथ रहा तो जो रुके हुए विकास कार्य भी पूरे कराए जाएंगे आज आप देख ही रहे होंगे कुछ मोहल्लों में आज भी सड़कें टूटी उखड़ी पड़ी हुई है। जिनकी आज तक कोई मरम्मत तक नहीं हो पाई हैं। जो लोग जनता के विकास की बात करते हैं।उन्होंने जनता का विकास नहीं सिर्फ अपना विकास किया।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

