सकुशल चुनाव संपन्न कराने हेतु जैदपुर थाने में आयोजित हुई पीस कमेटी की बैठक पुलिस अधीक्षक ने चुनाव लड़ रहे सभी प्रत्याशियों के साथ बैठक कर दीया आवश्यक दिशा निर्देश
चांद बाबू जैदपुर संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स 7398846065
बैठक में नहीं आई एक भी महिला प्रत्याशी प्रतिनिधियों ने संभाला मोर्चा
जैदपुर बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना परिसर में संपन्न हुई निकाय चुनाव के प्रत्याशियों पत्रकारों व अन्य गणमान्य व्यक्तियों बैठक। बैठक में आए हुए लोगों को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक ने प्रत्याशियों से आचार संहिता का उल्लंघन ना करने को कहा श्री सिंह ने प्रत्याशियों से कहा कि चुनाव आप लोग नियमानुसार ही लड़े। अगर कोई प्रत्याशी आचार संहिता का उल्लंघन करते पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले बैठक को संबोधित करते हुए अप्पर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी अखिलेश नारायण सिंह ने आचार संहिता के संबंध में लोगों को बताया। उन्होंने चुनाव के दौरान गड़बड़ी करने वालों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करने की बात कही, बैठक के दौरान श्री सिंह ने कहा किन ना काहू से दोस्ती ना काहू से बैर कानून का उल्लंघन करने पर एक समान कार्रवाई करने की चेतावनी दी ! इस दौरान उन्होंने अध्यक्ष पद की महिला उम्मीदवारों के संबंध में पूछा तो बैठक में एक भी महिला उम्मीदवार के उपस्थित न होने पर आश्चर्य व्यक्त किया! बैठक को संबोधित करते हुए कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार पांडे ने समस्त उम्मीदवारों को एक दूसरे के विरुद्ध टीका टिप्पणी दीवारें धार्मिक स्थलों व अन्य जगहों पर बैनर पोस्टर लगाने के सख्त हिदायत दी ।

इसके पश्चात उन्होंने कहा कि जो भी लोग इसका उल्लंघन करेंगे उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी बैठक के अंत में सीओ सुमित सिंह त्रिपाठी में आए हुए लोगों व अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि कोतवाली जैदपुर परिसर में स्थानीय निकाय चुनाव के संबंध में क्षेत्र के अध्यक्ष पद प्रत्याशी यों सभासद प्रत्याशियों सहित अन्य लोगों मैं बैठक कर आचार संहिता के पालन संबंध में विस्तार से बताया गया। बैठक के पश्चात पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में नगर में फ्लैग मार्च कर लोगों में सुरक्षा का आभास कराया गया। इस अवसर पर कस्बा इंचार्ज सतीश अन्य एसआई गण कुमार अरविंद यादव ऋतुराज सिंह रियाज अहमद जियाउर रहमान अंसारी मोहम्मद अलीम राईन दाऊद अंसारी तफज्जुल हुसैन अंसारी। मोहम्मद इरफान इदरीसी सलमान रिजवी भाजपा नेता त्रिलोकी सोनी निवर्तमान प्रधान तवाब अंसारी मनीराम गौतम। अत्ताउल्लाह समाज। सहित तमाम अन्य पत्रकार गण व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। चांद बाबू जैदपुर संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स 7398846065

