परिजन को सोता छोड़ कर नाबालिग पुत्री हुई फरार

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

सहसवान। सहसवान बिसौली मार्ग पर स्थित एक ग्राम से पिता के साथ ग्राम में दावत खाकर लौटी नाबालिग पुत्री को तड़के सुबह कोई उसे भगा कर ले गया पीड़ित पिता ने थाना कोतवाली में अज्ञात युवक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है I
पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में पीड़ित ने बताया कि उसकी पुत्री की आयु 16 वर्ष है 2 मई की रात 11:00 बजे के लगभग वह ग्राम में ही अपने परिवार के साथ एवं नाबालिग पुत्री को लेकर दावत खाने गया था जहां से वह परिवार सहित वापस आकर अपने घर सो गया सुबह जब आंख खुली तो उसकी नाबालिग पुत्री घर से नदारद थी पीड़ित ने थाना कोतवाली में नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाने की अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है I

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!