भाभी ने नही होने दी देवर की शादी, बोली तूने किसी और के संग फेरे लिए तो दे दूंगी अपनी जान, बैरंग लौटी बारात-
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984
बदायूं| जिले में एक युवती दुल्हन बनकर दूल्हे का इंतजार करती रही, लेकिन दूल्हा बरात लेकर नहीं आया। बाद में पता चला कि दूल्हा गांव के पास से बरात वापस लेकर जा रहा है। इस पर लड़की पक्ष ने पुलिस से शिकायत की। मामला थाने तक पहुंचा। दूल्हा पक्ष से जब बात की गई तो उन्होंने बरात वापस ले जाने की वजह बताई, जिसे जानकर लड़की पक्ष के लोग हैरान रह गए। कासगंज के गांव से आनी थी बरात:- जानकारी के मुताबिक मुजरिया थाना क्षेत्र एक गांव की लड़की की शादी कासगंज जिले के एक गांव के रहने वाले युवक के साथ तय हुई थी। बुधवार को दोपहर के वक्त लड़की की बरात गांव के पास तक आई, तब तक उसके परिवार से फोन आ गया कि युवक की भाभी ने शादी करने पर आत्महत्या करने की धमकी दी है। यह सुनते ही बरातियों के होश उड़ गए। लड़का पक्ष ने बरात वापस ले जाने को कहा तो लड़की पक्ष ने इसकी शिकायत पुलिस से की।
दोनों पक्षों में हुआ समझौता:- पुलिस ने दोनों पक्षों की बात सुनी तो पता चला कि दूल्हा बनकर आए युवक का उसकी ही भाभी से अवैध संबंध है। इसके चलते उसकी भाभी उसकी शादी नहीं होने दे रही है। बाद में दोनों पक्षों का मुजरिया थाने में समझौता हुआ और बरात वापस लौट गई। शाम को लड़की का रिश्ता अलीगढ़ जिले के रहने वाले युवक से आनन-फानन में किया गया। इसके बाद दूसरे युवक से उसकी शादी कर दी गई।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

