चुनाव जीती तो दोगुनी गति से होगा नगर का विकास: सबीहा खातून
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
फैजानुर्रहमान ने जनसम्पर्क कर जुटाया समर्थन, मांगा वोट

बाराबंकी। जनसामान्य के हितों की रक्षा के लिए किसी भी समस्या के सामने नहीं झुकेंगे। विकास मे बाधा बनने वाली हर मुश्किल को समाप्त करते हुए नगर पंचायत जैदपुर का दोगुनी गति से विकास होगा। यह बातें जैदपुर नगर पंचायत से अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रही सबीहा खातून के फैजानुर्रहमान ने अपने जनसंपर्क के दौरान मोहल्ला मुख्खिन मौलवी कटरा। में मतदाताओं से पत्नी को जीत दिलाने के लिए अपील करते हुए कहा । जैदपुर नगर वासियों को आश्वस्त करते हुए कही। हमने व हमारे पिता जियाउर्रहमान ने हमेशा नगर पंचायत जैदपुर के लिए काम किया है अगर आप इस चुनाव में जनता हमको मौका देंगी, तो आप निश्चित जानिए मैं नगर वासियों की देखरेख अपने परिवार की तरह करूंगा, जो भी मूलभूत समस्याएं नगर वासियों की है उनको तत्काल प्रभाव से दूर करने का काम करूंगा, आपकी रोजमर्रा की जरूरतों पर सर्वप्रथम काम होगा समस्या चाहे आपके वार्ड की हो या नगर के किसी और वार्ड की कोई भी हर समस्या का तत्काल समाधान होगा, जैसे नाली, सड़क, खड़ंजा, रोड लाइट, पानी, नगर साफ सफाई इन इन सभी जरूरतों को पूरा करने के लिए तत्काल कार्रवाई होगी इस बार नगर वासियों को नगर पंचायत अध्यक्ष से कोई शिकायत नहीं होगी मैं यह आपसे वादा करता हूं। मेरे द्वारा नगर वासियों के मान सम्मान के साथ उनकी जरूरतों का पूरा ध्यान रखा जाएगा। किसी भी नगर वासी का कोई भी काम रुकने नहीं पाएगा। इसलिए आप सभी से निवेदन है, कि इस बार के नगर पंचायत जैदपुर से सबीहा खातून को मौका देकर नगर का चौमुखी विकास करने में हमारा सहयोग करे। मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

