यंग स्ट्रीम और जीआईसी के बीच खेला जाएगा फाइनल मैच आज होगा टेनिस बॉल स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। नगर के के.डी सिंह बाबू स्टेडियम में चल रही टेनिस बॉल स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता में गुरूवार को खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मैच में यंग स्ट्रीम स्कूल ने एसडी कॉलेज की टीम को 47 रनों से हराकर फाइनल में जगह बनाई। गुरूवार को बाराबंकी टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में अंडर 19 स्कूल बॉयस का दूसरा सेमीफाइनल मैच यंग स्ट्रीम स्कूल और एसडी कॉलेज टीम के बीच खेला गया। टॉस जीतकर यंग स्ट्रीम ने बैटिंग करते हुए 8 ओवर में 116 रन बनाए। टीम के बहतरीन बल्लेबाज शिब्बू ने 49 रन और रेहान ने 32 रन बनाए। वहीं एस.डी कॉलेज की टीम केवल 8 ओवर में 69 रन ही बना सकी। जिसके बाद यंग स्ट्रीम स्कूल की टीम ने 47 रन धमाकेदार जीत दर्ज करके फाइनल में प्रवेश किया। आज यंग स्ट्रीम स्कूल और राजकीय इंटर कॉलेज की बीच अंडर 19 स्कूल बॉयस का फाइनल मैच होगा। बताते चलें कि गुरूवार की सुबह अंडर 14 के टेनिस बाल स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता में पहला मैच यंग स्ट्रीम स्कूल और एनसी स्कूल के बीच हुआ। यंग स्ट्रीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 63 रन बनाये अशद हुसैन ने 24 रन बनाये। एनसी स्कूल के तरफ से शिवम ने 3 विकेट लिए एनसी स्कूल केवल 8 ओवर में 45 रन बना सकी। शिवम ने 24 रन बनाये यंग स्ट्रीम 18 रन से जीत दर्ज करके सेमीफाइनल में प्रवेश किया। वहीं दूसरा मैच अंडर 14 जिला बाराबंकी स्कूल टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता में बालाजी का बचपन स्कूल और ग्लोबल एकेडमी के बीच हुआ। गोल्बल एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 86 रन बनाए। टीम ने दो विकेट खो के जितेश ने 28 रन बनाये। बालाजी का बचपन स्कूल केवल 8 ओवर में 64 रन ही बना सकी। ग्लोबल एकेडमी की तरफ मनीष ने 3 विकेट लिए ग्लोबल एकेडमी 22 रन से जीत कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इसके अलावा तीसरा मैच अंडर 14 जिला टेनिस बाल स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता का सेमीफाइनल मैच यंग स्ट्रीम स्कूल और ग्लोबल एकेडमी के बीच हुआ। यंग स्ट्रीम ने टॉस जीत कर 8 ओवर में 127 रन बनाए। बल्लेबाज अनुज वर्मा 61 और अशद हुसैन ने 44 रन बनाये। ग्लोबल एकेडमी ने बल्लेबाजी करते हुए 31 रन ही बना सकी। सारे विकेट खो दिए। यंग स्ट्रीम की तरफ से अनुज वर्मा ने 5 विकेट लिए यंग स्ट्रीम स्कूल ने 96 रनों जीत कर फाइनल में प्रवेश किया।मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!