निकाय चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग की टीम ने की चेकिंग

आई एम खान संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बिसौली- बदायूं

बिसौली। निकाय चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग की टीम लगातार चैकिंग अभियान चला रही है। स्थैतिक अधिकारी रजनीश चौधरी के नेतृत्व में टीम ने नगर के हाईवे और फैजगंज बेहटा में चौपहिया वाहनों को बारीकी से खंगाला। टीम द्वारा चलाए गए अभियान के दौरान वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा। इस दौरान स्थैतिक अधिकारी रजनीश चौधरी के अलावा हेड कांस्टेबल अली अब्बास, अजीत शर्मा, कांस्टेबल सुनील, मनोज कुमार, कैमरामैन अतुल आदि प्रमुखता से मौजूद रहे।

आई एम खान संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बिसौली- बदायूं

Don`t copy text!