नपा प्रत्याशी शशी श्रीवास्तव के समर्थन एकजुट दिखी भाजपा समर्थकों संग प्रतिनिधियों ने किया पैदल मार्च, उमड़ी भीड़

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। सीएम योगी की सोमवार को होने वाली जनसभा के पूर्व भाजपाइयों ने शनिवार की शाम नगर में पैदल मार्च किया। हजारों की संख्या में समर्थकों का जमावड़ा पोस्ट ऑफिस के निकट स्थित चुनाव कार्यालय पर हुआ। प्रदेश मीडिया प्रभारी अर्चना मिश्रा, सांसद उपेंद्र सिंह रावत एवम् जिला अध्यक्ष शशांक कुसुमेश के नेतृत्व में पैदल मार्च शुरू हुआ। बेगमगंज चौराहा, निबलेट तिराहा होते हुए धनोखर चौराहा पहुंचा, जहां सभी ने हनुमान मंदिर मत्था टेक कर आशीर्वाद लिया। पैदल मार्च पुनः घंटा घर से सट्टी बाजार होते हुए शनि मंदिर पर संपन्न हुआ। इस दौरान जय श्री राम, भारत माता की जय, चप्पा चप्पा भाजपा जैसे गगन भेदी जयकारे गूंजते रहे। पैदल मार्च में पुरुषों के साथ महिलाओं की संख्या भी खूब रही। इस अवसर पर महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष गोदावरी मिश्रा, निवर्तमान विधायक शरद अवस्थी, पूर्व एमएलसी हरगोविंद सिंह, डॉक्टर विवेक वर्मा, संतोष सिंह, अरविंद मौर्य, डॉक्टर राम कुमारी मौर्य, प्रमोद तिवारी, रंजीत बहादुर श्रीवास्तव, रचना श्रीवास्तव, संदीप गुप्ता, नीता अवस्थी, सरिता सिंह, देव गुप्ता, अरुण रावत, अमरजीत श्रीवास्तव सहित काफी संख्या में भाजपाई एवम समर्थक मौजूद रहे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!