चेयरमैन पद के प्रत्याशियों ने झोंकी पूरी ताकत नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए चेयरमैन बाबर मियां छोटे भाई हैदर मियां व हाफिज इरफान अंसारी ने सभा को संबोधित किया

मुकीम अहमद अंसारी

 

सहसवान। 11 मई होने वाले चुनाव में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के सभी प्रत्याशी अपने-अपने पक्ष में वोटरों को लुभाने की कोशिश में लगे हुए हैं। लेकिन एक बार फिर ऐसा लगता है कि बाबर मियां वोटरों के दिलों में जगह बनाने में कामयाब होते नजर आ रहे हैं। जिसका नजारा उनकी सभाओं में भीड़ को देखकर लगाया जा सकता है। ऐसे ही मोहल्ला मोहिद्दीनपुर में उनकी सभा में हजारों की तादाद में भीड़ इकट्ठी हुई और लोग नारे लगा लगा कर उनका हौसला बढ़ाते दिखाई दिए सभा में हाफिज इरफान अंसारी साहब ने भी अपने विचार रखे और आने वाली 11 तारीख को बाबर मियां के पक्ष में मतदान करने की अपील की और बाबर मियां के छोटे भाई हैदर मियां ने भी अपने विचार रखे और लोगों से अपने भाई के लिए वोटों की अपील की वहीं बाबर मियां ने कहा के मोहिद्दीनपुर के लोगों का प्यार और साथ हमेशा कोठी के साथ रहा है और आप सब ने हजारों की तादाद में इकट्ठा होकर मुझे यकीन दिला दिया कि इस बार भी आपका प्यार मुझे ही मिलेगा उन्होंने कहा यह लड़ाई मेरी नहीं है। इस लड़ाई में इन फिरका परस्त ताकतों को मुंहतोड़ जवाब देना है और अगर इस बार आप लोगों ने पहले से ज्यादा मतों से मुझे जिता कर मुंह तोड़ जवाब दे दिया तो आने वाले टाइम में यह फिरका परस्त ताकतें इलेक्शन में खड़े होने का सपना ही छोड़ देंगी। इस दौरान बब्बू नकवी, सिद्दीक अंसारी, सभासद अनीस नकवी, सैयद मुशर्रफ अली, मोहम्मद स्लाम, सैयद अनस नक्वी, मोहित महेश्वरी, गौहर अली, शादाब मेंबर, मुन्ना बाबू, बब्बू भाई, माजिद अंसारी, नियाजुर्रहमान अंसारी,व सैकड़ों कार्यकर्ताओं की तादाद के साथ आदि लोग मौजूद रहे।

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984*

Don`t copy text!