परिवार का रो रो कर बुरा हाल मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार

जैदपुर बाराबंकी जनपद बाराबंकी के कस्बा जैदपुर निवासी मोहम्मद अरमान पुत्र मोहम्मद मेराज आयु 21 वर्ष निवासी मोहल्ला मुख्खिन दिनांक 22/03/2023 को घर से कुछ काम से निकला था जो आज तक लौट कर नहीं आया परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी पर पुलिस ने भी कोई कार्यवाही नहीं की काफी समय बीत जाने के बाद युवक की माता रोशन जहां पत्नी मेराज ने मुख्यमंत्री से अपने गुमशुदा बेटे को तलाश करने की मांग की है। दिए गए प्रार्थना पत्र में रोशन जहां ने बताया है कि उसका बेटा सीधा-साधा युवक था जो दिनांक 223 2023 को कुछ काम से घर से निकला था जो आज तक लौट कर नहीं आया पीड़ित परिवार जवान बेटे के गम में काफी परेशान हैं उन्होंने बताया कि उनका पूरा परिवार बेटे की तलाश करके थक चुका है ऐसी स्थिति में माननीय मुख्यमंत्री महोदय चाहें तो पुलिस सहायता से बेटे की तलाश की जा सकती है अब देखना है कि क्या जैदपुर पुलिस गुमशुदा युवक की तलाश में कोई कदम उठाते हैं या ऐसे ही पीड़ित का प्रार्थना पत्र ठंडे बस्ते में पड़ा रहेगा
चांद बाबू जैदपुर संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स 7398846065

