जायंट्स ग्रुप आफ महिला समृद्धि की सदस्यों ने केआर किंडर होम पर समारोहपूर्वक मातृ दिवस मनाया

आई एम खान संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बिसौली- बदायूं

बिसौली। जायंट्स ग्रुप आफ महिला समृद्धि की सदस्यों ने केआर किंडर होम पर समारोहपूर्वक मातृ दिवस मनाया। स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। स्कूल की शिक्षिकाओं ने भी विभिन्न कार्यक्रम पेश किए। संगठन की अध्यक्ष रूपम गुप्ता ने प्रधानाचार्य, शिक्षिकाओं के अलावा स्कूल की आया को भी सम्मानित किया। श्रीमती गुप्ता ने कहा कि मां बच्चों का पालन पोषण और विकास ही नहीं बल्कि उनके भविष्य का निर्माण भी करती हैं। इस मौके पर सरिता वार्ष्णेय, स्वाति गुप्ता, आंचल, रेनू, प्रीति, राधिका, रोली, अंजली, पारुल, मोनिका आदि मौजूद रहीं।

आई एम खान संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बिसौली- बदायूं

Don`t copy text!