राज्यमंत्री ने संभाली कमान, भाजपा प्रत्याशी ने दिखाई ताकत
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
सिरौलीगौसपुर, बाराबंकी। नगर पंचायत टिकैतनगर के विभिन्न वार्डों में प्रचार के अंतिम दिन खाद्य एंव रसद राज्यमंत्री सतीश चन्द्र शर्मा ने चेयरमैन पद के प्रत्याशी जगदीश प्रसाद गुप्ता के लिए वोट मांग कर भारी मतों से जिताने की अपील की। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी के साथ नगर के वार्डाे में डोर टू डोर संपर्क करके लोगों को भाजपा की नीतिया बताकर वोट मांगे।राज्यमंत्री ने नगर पंचायत के भुहारे बाबा हनुमान मंदिर से रैली निकाल कर चारों फाटक सहित गली मोहल्ले में मतदाताओं के घर-घर जाकर उनको भाजपा की नीतियां बताकर वोट मांगे। उन्होंने कहा कि आज पीएम नरेंद्र मोदी का सबका साथ सबका विकास वाला नारा पूरी तरह से साकार हो रहा है आज सभी वर्ग बीजेपी के साथ खड़े हैं। उन्होंने दावा किया कि पूरे जिले के भाजपा प्रत्याशी भारी मतों से जीतने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार गरीबों किसानों व मजदूरों के विकास के लिए पूरी तरह से कटिबद्ध है। भाजपा की कथनी व करनी में कोई अंतर नहीं है। जो भी वादे चुनाव के समय पार्टी ने किए उसे एक-एक कर पूरा किया जा रहा है। भाजपा प्रत्याशी जगदीश प्रसाद गुप्ता ने कहा हर मोहल्ले में एक सामुदायिक शौचालय बनाया गया। सभी घरों को बिजली कनेक्शन गैस कनेक्शन दिए गए। प्रतिमाह राशन की योजना पात्र व्यक्तियों को पेंशन तथा नगर पंचायत कार्यालय में दो शादी घर बनाए गए हैं। नगर पंचायत की आय बढ़ाने के लिए 38 दुकानों का निर्माण किया गया है जिससे गरीब बेरोजगारों को रोजगार मिला तथा नगर पंचायत की आय बढ़ी । भविष्य के लिए उन्होंने बताया कि अवसर मिलता है तो नगर पंचायत नगर में एक कन्या महाविद्यालय तथा बड़े मैदान में वृहद शादी घर की योजना प्रस्तावित है। ब्लाक प्रमुख रत्नेश सिंह मिंटू, मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र पांडेय, प्रवेश मौर्या, पंकज मिश्रा, हरीश बिहारी द्विवेदी, रामजस शुक्ला, बंटी जैन, अवध बिहारी द्विवेदी, मनोज कुमार शर्मा, गंगाबक्स सिंह, पुरुषोत्तम तिवारी, राकेश शुक्ला पुष्पेंद्र शुक्ला मखंचु शुक्ला स्वतंत्र सिंह आदि लोग मौजूद रहे। मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

