संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता मिला शव

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

जहांगीराबाद, बाराबंकी। थाना जहांगीराबाद क्षेत्र में सोमवार की देर रात एक बालिका का शव संदिग्ध परिस्थितियों में लटकता देखा गया। जिसके बाद से घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामला थाना जहांगीराबाद क्षेत्र के करंद गांव का है। लोहरवा निवासी बालिका अपने नाना हरीलाल के घर पर करंद में काफी दिनों से रह रही थी। सोमवार की देर रात मोहिनी 14 वर्षीय पुत्री स्व. राम प्रकाश ने संदिग्ध परिस्थितियों में घर के पास लगे नींबू के पेड़ में साड़ी के फंदे से फांसी लगा ली। मोहिनी का शव पेड़ में लटका देख घर में कोहराम मच गया। शोर सुन ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नींचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एक वर्ष पूर्व परिवारिक विवाद को लेकर बालिका के पिता रामप्रकाश ने भी आत्महत्या कर ली थी। शव रेलवे ट्रैक पर मिला था। थानाध्यक्ष विनोद यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है।

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

Don`t copy text!