निकाय चुनाव के मतदान के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पोलिंग पार्टीयां अपने गंतव्य को रवाना हुई
आई एम खान संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बिसौली- बदायूं
बिसौली। गुरुवार सुबह शुरू होने वाले निकाय चुनाव के मतदान के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पोलिंग पार्टियां अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गईं। जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम मनोज कुमार, एसएसपी डा. ओपी सिंह ने मंडी समिति पहुंचकर मतदान कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एसडीएम विजय मिश्रा ने पोलिंग पार्टियों को बसों व अन्य वाहनों के जरिए गंतव्य की ओर रवाना किया। इस बीच मंडी समिति में काफी अफरा तफरी का माहौल रहा। यहां सीओ पवन कुमार, कोतवाल संजीव कुमार शुक्ला, इंस्पेक्टर धनंजय पांडे, कुलदीप कुमार आदि प्रमुखता से मौजूद रहे।
आई एम खान संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बिसौली- बदायूं

