जन कल्याण फाउंडेशन की ओर से एक प्रोग्राम स्टार शाइन क्रियेटिव एकेडमी के संयुक्त तत्वाधान में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है
मुकीम अहमद अंसारी
सहसवान। 14 मई को मातृ दिवस के शुभ अवसर पर जन कल्याण फाउंडेशन की ओर से एक प्रोग्राम स्टार शाइन क्रियेटिव एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया इस प्रोग्राम में उन महिलाओं को सर्टिफिकेट एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया जिन्होंने अपने बच्चों को आगे बढ़ाने में मदद की और हर प्रकार से अपने बच्चों की कामयाबी में अपनी पूरी जिंदगी लगा दी। धन्य है ऐसी मातृ शक्ति को। कार्यक्रम में एंकरिंग सिम्मी नाज़िर जी ने की इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संतोष कुमारी कश्यप एवं जन कल्याण फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद हफीज़ शेख़ रहे।दोनो सम्मानित मुख्य अतिथि को स्टार शाइन एकेडमी की ओर से सिम्मी नाज़िर जी ने शाल ओढ़ाकर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में छोटे छोटे बच्चों ने भी अपनी प्रस्तुति से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।इस प्रोग्राम में जुगनू मिरर न्यूज़ पोर्टल के जुनैद ख़ान जी भी सहयोग रहा। कार्यक्रम में मौजूद रहने वाले अन्य लोग जैसे उझानी से डा शादाब कादरी,माला शर्मा जी भी मौजूद रहीं।
*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984*

