भाजपा सरकार की नीतियों को जनता ने नकारा: गोप नपा की नवनिर्वाचित अध्यक्ष शीला सिंह का गोप ने किया स्वागत
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500
बाराबंकी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप के सिविल लाइन स्थित आवास पर समाजवादी पार्टी की नगर पालिका परिषद की नवनिर्वाचित चेयरमैन श्रीमती शीला सिंह वर्मा को गुलदस्ता भेंट कर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया। इसके अलावा उन्हें अंगवस्त्र ओढ़ाकर जीत की बधाई दी। इस मौके पर श्री गोप ने कहा कि जीत का यह सिलसिला बरकरार रहेगा। आने वाले लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की साइकिल की रफ्तार और तेज होगी। संसद में एक बार फिर समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधि की आवाज गूंजेगी। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में समाजवादी पार्टी का बेहतर प्रदर्शन रहा। इस परिणाम ने भाजपा सरकार की नीतियों को जनता ने नकार दिया। इस जीत की असल हकदार जनता है जिन्होंने समाजवादी पार्टी के प्रति निष्ठा जाहिर की है। वहीं नवनिर्वाचित चेयरमैन शीला सिंह वर्मा ने समाजवादी पार्टी के सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं और मतदाताओं का दिल की गहराई से आभार व्यक्त किया है। इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख सुरेन्द्र सिंह वर्मा, पूर्व विधायक रामगोपाल रावत, अजय कुमार वर्मा ‘बबलू‘, पूर्व प्रमुख हसमत अली गुड्डू, जिला प्रवक्ता वीरेन्द्र प्रधान, मो सबाह, प्रीतम सिंह वर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

