सड़क हादसे में दंपति सहित तीन की मौत

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। हैदरगढ़ कोतवाली के लखनऊ-सुल्तानपुर हाइवे पर चौबीसी गांव के पास बुधवार की सुबह बाइक सवार तीन लोगों को अज्ञात वाहन ने रौंद डाला। तीनों की मौके पर मौत हो गई। मृतकों में पति पत्नी व सास हैं। जनपद अमेठी के थाना इन्हौना के रुकनपुर गांव निवासी वकील पुत्र शब्बीर (52) पत्नी आशिया बानो (46) व सास सहीबुन (68) को बाइक से हैदरगढ़ आए थे। लखनऊ-सुल्तानपुर हाइवे पर चौबीसी गांव स्थित पेट्रोल पंप के अज्ञात वाहन बाइक में टक्कर मारते रौद दिया। तीनों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। तीनों के शरीर क्षत शव देखकर ग्रामीण भी सड़क पर आ गए। हैदरगढ़ पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर सीएचसी हैदरगढ़ लाई। मृतकों के पास से मिले आईडी से उनकी शिनाख्त करते परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने तीनों का पीएम कराया है।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!