पुजारी को अपशब्द कहने वाले आरोपी की पुलिस से शिकायत

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

रामसनेहीघाट, बाराबंकी। एक युवक द्वारा छोटी हनुमानगढ़ी मंदिर के पुजारी के साथ मारपीट व अभद्रता करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आरोपी ने मंदिर के पुजारी को कुछ लोगों को बुलाकर मारने पीटने की धमकी पुजारी को फोन करके दी है, जिससे घबराए मंदिर के पुजारी ने पुलिस की शरण लेते हुए घटना से संबंधित तहरीर देकर कार्यवाई की मांग की, पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है। कोतवाली रामसनेहीघाट में दी गई तहरीर में छोटी हनुमानगढ़ी भिटरिया मंदिर के पुजारी धरौली निवासी भैरव प्रसाद तिवारी ने आरोप लगाते हुए कहा है की क्षेत्र के ही मोहम्मदपुर गांव निवासी अमित गुरुवार की देर रात करीब 9ः30 शराब के नशे में धुत होकर मंदिर पर आए तथा अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली गलौज करने लगे आरोप है कि आरोपी ने मंदिर पर मौजूद पुजारी भैरव प्रसाद का गला पकड़ कर उन्हें मारने का प्रयास किया इस बीच पुजारी अपने आपको बचाते नजर आए लेकिन नशे में धुत युवक पुजारी के गले में पड़ा गमछा पकड़े हुए मारने का प्रयास कर रहा था जो वायरल वीडियो में देखा जा सकता है, लेकिन पास में मौजूद तमाम लोगों ने जब मंदिर के पुजारी के साथ ऐसी अपमानजनक हरकत होते देखा तो उनसे रहा न गया और वह बीच बचाव के लिए बीच में कूद पड़े तथा आरोपी युवक को पकड़ कर वहां से हटाने का प्रयास किया इसी बीच पुलिस को सूचना दी गई मौके पर तत्काल पहुंची कोतवाली रामसनेहीघाट पुलिस ने आरोपी को पकड़कर थाने ले गई। दी गई शिकायत में मंदिर के पुजारी ने कहा है कोतवाली पहुंचने के बाद आरोपी ने अपनी गलती की माफी मांगते हुए दोबारा ऐसी हरकत ना करने की बात कहीं जिसके बाद सुलह समझौता होने के बाद पुलिस ने मामला शांत करते हुए दोनों लोगों को अपने अपने घर जाने को कहा। दिए गए शिकायती पत्र में पुजारी ने कहा है की शुक्रवार की सुबह जब वह मंदिर में पूजा पाठ करने आए थे उसी बीच आरोपी ने उनके मोबाइल नंबर फोन करके अपमानजनक बातें करते हुए उन्हें अपने साथ कुछ अन्य लोगों को लाकर मंदिर पर ही मारने पीटने की धमकी दी, इस संबंध में आरोपी से संपर्क न हो पाने के कारण उनके पक्ष की जानकारी नही हो पाई। घटनाक्रम का वीडियो शोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस शिकायत को लेकर मामले की पड़ताल में जुट गई है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक लालचंद सरोज का कहना है कि शिकायत मिली है मामले की जांच पड़ताल करके मुकदमा पंजीकृत कराया जाएगा।नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

 

Don`t copy text!